Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India -Pak War: पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 प्रणाली, बराक-8 और आकाश मिसाइल का किया इस्तेमाल
    Breaking News

    India -Pak War: पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 प्रणाली, बराक-8 और आकाश मिसाइल का किया इस्तेमाल

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारत ने बुधवार रात 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए बराक-8 मिसाइल, एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और स्वदेश विकसित ड्रोन रोधी उपकरण का इस्तेमाल किया. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की.

    उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक मिसाइल को मार गिराया गया और कोई भी अपने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए.

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर को भी निशाना बनाया गया, जिसे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है. एक सूत्र ने कहा, “इंटिग्रेटेड काउन्टर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (यूएएसत्र ग्रिड), एस-400 ट्रायम्फ प्रणाली, बराक-8 मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) की ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकियों ने मिलकर एक ऐसा हवाई कवच तैयार किया, जिसने मजबूती से हमलों को नाकाम कर दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    सूत्र के अनुसार, भारत ने सिर्फ बचाव ही नहीं किया। उसने तेजी और सटीकता के साथ जवाबी कार्रवाई भी की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की मुख्य भूमि पर हमला किया, लाहौर में एचक्यू-9 वायु रक्षा इकाई को नष्ट कर दिया और प्रमुख राडार ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया.

    सूत्रों ने कहा कि भारत की त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में निर्मित वायु रक्षा तंत्र की ताकत को प्रदर्शित किया और पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली के खोखलेपन को उजागर” किया. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये 2021 में ऑर्डर किए गए और भारत में निर्मित ‘आत्मघाती ड्रोन’ को भी पहली बार संघर्ष में आजमाया गया. सूत्र ने कहा,इन ड्रोन ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ सटीक हमले किए, जिससे पाकिस्तान के सुरक्षा बल हैरान रह गए.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों ने कराची और लाहौर में हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाने और नष्ट करने के लिए इजराइली ड्रोन ‘हारोप’ का भी इस्तेमाल किया, जो अब स्थानीय स्तर पर भी बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन उपकरणों और प्रणालियों के इस्तेमाल तथा स्कैल्प और हैमर मिसाइल से लैस राफेल लड़ाकू विमानों की रणनीतिक तैनाती ने सैन्य अभियानों को सटीकता के साथ अंजाम देने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barak-8 and Akash missile to thwart Pakistani attacks India-Pak War: India used S-400 system
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group