Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India-Pak War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले, भरत से तनाव कम करने के लिए ईरान, सऊदी और अन्य देशों के साथ संपर्क में
    Breaking News

    India-Pak War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले, भरत से तनाव कम करने के लिए ईरान, सऊदी और अन्य देशों के साथ संपर्क में

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Islamabad.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों के तहत ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, चीन और कतर सहित विभिन्न देशों के साथ दैनिक कूटनीतिक संपर्क स्थापित कर रही है. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली में आसिफ ने यह भी दावा किया कि भारत द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन हमले जवाबी कार्रवाई के बजाय टोही उद्देश्यों के लिए किए गए थे. उन्होंने दावा किया कि संवेदनशील स्थानों को खतरे में डालने से बचने के लिए भारतीय ड्रोन को रोकने और उन्हें निष्क्रिय करने से पहले “सुरक्षित सीमा” में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी.

    सूचना मंत्री अत्ता तरार ने दावा किया कि बुधवार से बृहस्पतिवार शाम तक कम से कम 29 ड्रोन को रोका गया, जबकि बृहस्पतिवार की रात भर और शुक्रवार तक 48 अतिरिक्त ड्रोन को मार गिराया गया. हालांकि, भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने कल रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए लेह से सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन भेजे और भारतीय सेना ने ड्रोन को मार गिराया. बाईस अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद दोनों देशों के सैन्य संघर्ष बढ़ गया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    आसिफ ने कहा कि सरकार स्थिति को कमतर करने के प्रयासों के तहत ईरान, यूएई, सऊदी अरब, चीन और कतर सहित विभिन्न देशों के साथ दैनिक राजनयिक संपर्क में लगी हुई है. उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अल-जुबैर नई दिल्ली की यात्रा के बाद इस्लामाबाद पहुंचे. जुबैर ने बाद में विदेश मंत्रालय का दौरा किया, जहां उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने उनका स्वागत किया. सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने यह जानकारी दी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी मंत्री के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मिलने की उम्मीद है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध कई दंडात्मक उपायों की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी-वाघा सीमा चौकी को बंद करना तथा आतंकवादी हमले के बाद राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    in touch with Iran India-Pak War: Pakistan's Defense Minister said Saudi and other countries to reduce tension with India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group