Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Breaking News

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूजा के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर-

आगामी पर्व त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली/आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, एरणाकुलम एवं पोत्तनूर के मध्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल (अम्बाला कैंट-मुरादाबाद- वाराणसी-डीडीयू के रास्ते ) – गाड़ी सं. 04512 चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल 01.10.2026 से 26.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को चंडीगढ़ से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 16.35 बजे वाराणसी, 17.45 बजे डीडीयू, 18.45 बजे बक्सर, 19.32 बजे आरा एवं 20.03 बजे दानापुर रुकते हुए 21.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04511 पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 02.10.2026 से 27.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को पटना़ से 23.15 बजे खुलकर 23.30 बजे दानापुर, अगले दिन 00.03 बजे आरा, 00.48 बजे बक्सर, 03.20 बजे डीडीयू एवं 04.40 बजे वाराणसी रुकते हुए 21.40 बजे चंडीगढ पहुंचेगी ।

2. गाड़ी सं. 04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल (अम्बाला कैंट-मुरादाबाद-वाराणसी-डीडीयू के रास्ते ) – गाड़ी सं. 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना फेस्टिवल स्पेशल 06.10.2026 से 24.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर कैंट से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.40 बजे वाराणसी, 14.30 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर, 16.16 बजे रघुनाथपुर, 16.40 बजे आरा एवं 17.33 बजे दानापुर रुकते हुए 18.35 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल 07.10.2026 से 25.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को पटना़ से 20.20 बजे खुलकर 20.35 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा, 21.27 बजे रघुनाथपुर, 21.55 बजे बक्सर, 23.45 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 23.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी ।

3. गाड़ी सं. 04096/04095 आनंद विहार-पाटलिपुत्र-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (दीघवारा-छपरा-बलिया-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते) – गाड़ी सं. 04096 आनंद विहार-पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल 01.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 00.05 बजे खुलकर उसी दिन 13.00 बजे वाराणसी, 16.15 बजे बलिया, 18.40 बजे छपरा, 20.30 बजे दीघवारा रुकते हुए 23.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 02.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 00.45 बजे खुलकर 01.30 बजे दीघवारा, 03.30 बजे छपरा, 05.15 बजे बलिया, 08.40 बजे वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

4. गाड़ी सं. 06085/06086 एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम स्पेशल (बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा- आसनसोल-भुवनेश्वर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटपाडी-पोत्तनूर के रास्ते) – गाड़ी सं. 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 02.10.2026 से 30.10.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को एरणाकुलम से 21.30 बजे खुलकर सोमवार को 00.20 बजे किउल, 01.00 बजे मोकामा, 01.33 बजे बख्तियारपुर, 02.00 बजे पटना साहिब एवं 02.18 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 03.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल 06.10.2026 से 03.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को पटना जं. से 00.10 बजे खुलकर 00.18 राजेन्द्रनगर, 00.23 बजे पटना साहिब, 00.54 बजे बख्तियारपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17.40 बजे भुवनेश्वर, बुधवार को 08.20 बजे विजयवाड़ा, 17.35 बजे पेरम्बूर (चेन्नई) सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरूवार को 10.45 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी ।

5. गाड़ी सं. 06021/06022 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल (हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू- जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटपाडी के रास्ते) – गाड़ी सं. 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 04.10.2026 से 01.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को पोत्तनूर से 06.15 बजे खुलकर मंगलवार को 05.35 बजे डीडीयू, 06.53 बजे बक्सर, 07.55 बजे आरा, 08.45 बजे दानापुर, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.13 बजे सोनपुर, 10.25 बजे हाजीपुर एवं 11.30 बजे शाहपुर पटोरी रुकते हुए 13.30 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल 07.10.2026 से 04.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को बरौनी से 10.30 बजे खुलकर 11.30 बजे शाहपुर पटोरी, 12.25 बजे हाजीपुर, 12.40 बजे सोनपुर, 13.30 बजे पाटलिपुत्र, 13.55 बजे दानापुर, 14.26 बजे आरा, 15.40 बजे बक्सर एवं 18.20 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 18.30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी ।

6. गाड़ी सं. 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (पूर्णिया-कटिहार-मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते ) – गाड़ी सं. 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10.10.2026 से 07.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे हाजीपुर, 03.45 बजे शाहपुर पटोरी, 04.45 बजे बरौनी, 05.18 बजे बेगुसराय, 05.53 बजे खगड़िया, 06.05 बजे मानसी, 07.10 बजे नवगछिया, 10.50 बजे कटिहार, 12.18 बजे पूर्णिया, 13.13 बजे अररिया कोर्ट, 13.48 बजे फारबिसगंज रुकते हुए 15.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04007 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 11.10.2026 से 08.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलकर 19.03 बजे फारबिसगंज, 19.43 बजे अररिया कोर्ट, 20.48 बजे पूर्णिया, 21.30 बजे कटिहार, 22.45 बजे नवगछिया, सोमवार को 00.13 बजे मानसी, 00.25 बजे खगड़िया, 01.00 बजे बेगुसराय, 02.30 बजे बरौनी, 03.30 बजे शाहपुर पटोरी, 04.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए मंगलवार को 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

7. गाड़ी सं. 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15.10.2026 से 19.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 17.44 बजे बगहा, 18.35 बजे नरकटियागंज, 19.02 बजे सिकटा, 19.40 बजे रक्सौल, 21.58 बजे बैरगनिया रुकते हुए 23.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 17.10.2026 से 21.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से 00.45 बजे खुलकर 01.20 बजे बैरगनिया, 02.30 बजे रक्सौल, 05.55 बजे सिकटा, 03.40 बजे नरकटियागंज एवं 04.25 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 20.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

8. गाड़ी सं. 04028/04027 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ( हाजीपुर- गोरखपुर-सीतापुर-बरेली-मुरादाबाद के रास्ते ) – गाड़ी सं. 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13.10.2026 से 24.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 09.15 बजे खुलकर अगले दिन 02.31 बजे सोनपुर, 02.43 बजे हाजीपुर रुकते हुए 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 14.10.2026 से 25.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे खुलकर 07.15 बजे हाजीपुर एवं 07.30 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 05.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी

9. गाड़ी सं. 04314/04313 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल (हाजीपुर-गोरखपुर-सीतापुर-बरेली-मुरादाबाद-हरिद्वार के रास्ते ) – गाड़ी सं. 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 04.10.2026 से 29.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को योगनगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन 09.33 बजे सोनपुर, 09.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 11.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल 05.10.2026 से 30.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से 13.15 बजे खुलकर 14.35 बजे हाजीपुर एवं 14.50 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी ।

10. गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते ): गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल 01.10.2026 से 28.11.2026 तक प्रतिदिन को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 21.05 बजे हाजीपुर, 22.10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगुसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03.45 बजे सहरसा रूकते हुए 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 03.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे खुलकर 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी,11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगुसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

11. गाड़ी सं. 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर-ऐशबाग-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते) – गाड़ी सं. 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 01.10.2026 से 29.11.2026 तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन शकूरबस्ती से 09.20 बजे खुलकर 10.10 बजे नई दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.30 बजे बगहा, 06.20 बजे नरकटियागंज, 06.48 बजे सिकटा, 07.45 बजे रक्सौल, 08.18 घोड़ासाहन, 08.40 बजे बैरगनिया, 09.10 बजे सीतामढ़ी, 09.40 बजे जनकपुर रोड, 10.08 बजे कमतौल रुकते हुए 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल 02.10.2026 से 30.11.2026 तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन दरभंगा से 14.00 बजे खुलकर 14.22 बजे कमतौल, 14.50 बजे जनकपुर रोड, 15.40 बजे सीतामढ़ी, 16.20 बजे बैरगनिया, 16.50 बजे घोड़ासाहन, 17.25 बजे रक्सौल, 17.48 बजे सिकटा, 18.10 बजे नरकटियागंज एवं 18.45 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.46 बजे गाजियाबाद, 16.40 बजे नई दिल्ली एवं 18.00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी ।

12. गाड़ी सं. 04076/04075 दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (प्रयागराज-डीडीयू- पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते) – गाड़ी सं. 04076 दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल 03.10.2026 से 28.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से 00.30 बजे खुलकर 16.15 बजे डीडीयू, 20.40 बजे पाटलिपुत्र, 22.30 बजे हाजीपुर अगले दिन 00.35 बजे बरौनी एवं 06.10 बजे कटिहार रुकते हुए 21.15 बजे कामाख्या पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 04075 कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 05.10.2026 से 30.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से 05.00 बजे खुलकर 18.40 बजे कटिहार, 22.05 बजे बरौनी, अगले दिन 00.15 बजे हाजीपुर, 01.25 बजे पाटलिपुत्र, 05.10 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

इसके साथ ही झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर के रास्ते गाड़ी सं. 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का प्रतिदिन परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी सं. 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल 29.11.2026 तक प्रतिदिन आनंद बिहार से 15.40 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 20.15 बजे लौकहा बाजार पहुंचती है । वापसी में गाड़ी सं. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 30.11.2026 तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से 21.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03.15 बजे आनंद विहार पहुंचती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

September 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

September 30, 2026

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

September 30, 2026

ADITYAPUR NEWS: डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी नाजिया परवीन गिरफ्तार, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group