Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indigo Crisis: इंडिगो की आज भी सैकड़ों उडानें रद्द, सरकार ने हवाई किराया सीमा तय की, रद्द उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया कल शाम तक पूरी करने का निर्देश
    Breaking News

    Indigo Crisis: इंडिगो की आज भी सैकड़ों उडानें रद्द, सरकार ने हवाई किराया सीमा तय की, रद्द उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया कल शाम तक पूरी करने का निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2025Updated:December 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. इंडिगो की उड़ानों में बाधा के कारण कई मार्गों पर हवाई यात्रा का किराया बढ़ जाने के मद्देनजर सरकार ने शनिवार को हवाई किराए पर ऊपरी सीमा लागू कर दी. देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने लगातार पांचवें दिन सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं, जिसकी मुख्य वजह चालक दल की कमी है. उड़ानों की संख्या कम होने से कुछ मार्गों पर हवाई किराया बहुत बढ़ गया था.हालात को गंभीरता से लेते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि उसने नियामकीय

    बयान में कहा गया, ”सभी विमानन कंपनियों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया गया है कि अब निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन करना होगा. हवाई किराए की सीमा के बारे में विशिष्ट जानकारी तत्काल प्राप्त नहीं हो सकी.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    इंडिगो की उड़ान बाधित होने से हजारों यात्रियों के प्रभावित होने के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के लिए टिकट के रिफंड की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ली जाए. सरकार ने साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रियों के छूटे हुए सामानों को अगले दो दिनों में उन तक पहुंचा दिया जाए.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने हवाई अड्डा प्राधिकरण को नयी शुरू की गई विशेष रेलगाड़ियों की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा है.
    एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली, मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-शकूरबस्ती, बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा, वलसाड-बिलासपुर, साबरमती-दिल्ली और साबरमती-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के बीच सात विशेष ट्रेन का परिचालन करेगा. इसी तरह, दक्षिण मध्य रेलवे ने शनिवार को घोषणा की कि वह इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार विशेष ट्रेन का परिचालन करेगा.
    अधिकारियों ने बताया कि विशेष सेवाएं छह से 10 दिसंबर के बीच बेंगलुरु-चेन्नई, बेंगलुरु-पुणे, यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन, शालीमार-येलहंका और एर्नाकुलम-येलहंका सहित अधिक यात्री भार वाले मार्गों पर संचालित होंगी. मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने क्रमशः 14 और 10 विशेष ट्रेन का संचालन करने की योजना बनाई है. अधिकारियों ने बताया कि बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन संख्याओं की समीक्षा की जा रही है.
    अन्य जोन ने भी विशेष रेलगाड़ियों के बारे में अधिसूचनाएं और उनकी समयसारणी जारी की हैं. दक्षिण मध्य रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा कि वह शनिवार को हैदराबाद से चेन्नई, मुंबई और शालीमार (कोलकाता) जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है. लगातार कम से कम पांच दिनों से इंडिगो की उड़ानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और विलंबित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    directs to complete refund process for cancelled flights by tomorrow evening government caps airfare Indigo Crisis: Hundreds of Indigo flights cancelled today Indigo Crisis: इंडिगो की आज भी सैकड़ों उडानें रद्द रद्द उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया कल शाम तक पूरी करने का निर्देश सरकार ने हवाई किराया सीमा तय की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group