Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indigo Flight Cancel: इंडिगो की 1,000 उड़ानें रद्द, मचा कोहराम, 15 दिसंबर तक हालात सामान्य होने की उम्मीद, सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के दिये निर्देश
    Breaking News

    Indigo Flight Cancel: इंडिगो की 1,000 उड़ानें रद्द, मचा कोहराम, 15 दिसंबर तक हालात सामान्य होने की उम्मीद, सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के दिये निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. इंडिगो की 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द किये जाने के बीच एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को कहा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. एल्बर्स ने एक वीडियो संदेश में उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा के लिए माफी मांगी. उन्होंने कहा, दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दिनों में उठाए गए कदम पर्याप्त साबित नहीं हुए हैं. इसलिए हमने आज अपनी सभी प्रणाली और समय-सारिणियों को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है. इसके परिणामस्वरूप अब तक सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं, लेकिन यह सुधार और कामकाज बेहतर बनाने के लिए जरूरी है.

    एल्बर्स ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि कल रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 1,000 से कम रहेगी. विशिष्ट एफडीटीएल (उड़ान ड्यूटी समयसीमा) कार्यान्वयन राहत प्रदान करने में डीजीसीए का सहयोग बहुत मददगार साबित हुआ है.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    इधर, नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न परिचालनात्मक कदमों- जैसे नये उड़ान-ड्यूटी मानदंडों को स्थगित रखना, क्रू रोस्टर में सुधार और आपात व्यवस्था लागू करना जैसे उपाय किये गये हैं. इससे स्थिति में तेजी से सुधार होगा. उन्होंने बताया कि इंडिगो में आई अव्यवस्था के कारणों और संभावित लापरवाहियों की जांच के लिए उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई है. नायडू के अनुसार, ‘उम्मीद है कि सेवाएं अगले तीन दिनों में पूरी तरह सामान्य हो जायेंगी और कई कदमों के चलते शनिवार से सुधार दिखने लगेगा.’

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 Indigo flights cancelled 000 उड़ानें रद्द 15 दिसंबर तक हालात सामान्य होने की उम्मीद chaos ensues; situation expected to return to normal by December 15th; government orders high-level investigation Indigo Flight Cancel: इंडिगो की 1 Indigo Flight Canceled: 1 मचा कोहराम सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के दिये निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group