Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी – या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून’, सिंधु जल संधि को स्थगित करने के भारत के फैसले पर बिलावल भुट्टो की गिदड़ भभकी
    Breaking News

    ‘सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी – या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून’, सिंधु जल संधि को स्थगित करने के भारत के फैसले पर बिलावल भुट्टो की गिदड़ भभकी

    News DeskBy News DeskApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Islamabad.पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने के भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने धमकी दी कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा. ‘द न्यूज’ की खबर में पूर्व विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी – या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून. बिलावल ने यह बात शुक्रवार को अपने गृह प्रांत सिंध के सुक्कुर इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कही.
    सिंधु नदी प्रांत से होकर बहती है और सिंधु घाटी सभ्यता का शहर मोहनजोदड़ो इसके किनारों पर बसा था.बिलावल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया है कि भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता का उत्तराधिकारी है, ‘‘लेकिन मोहनजोदड़ो सभ्यता लरकाना में है। हम इसके सच्चे संरक्षक हैं और हम इसकी रक्षा करेंगे. बिलावल ने कहा कि मोदी सिंध और सिंधु के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते को नहीं तोड़ सकते. उन्होंने कहा कि ‘‘भारत सरकार ने पाकिस्तान के पानी पर अपनी नजरें टिका रखी हैं और हालात की मांग है कि चारों प्रांतों को अपने पानी की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा.
    उन्होंने कहा कि न तो पाकिस्तान के लोग और न ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय मोदी की ‘युद्धोत्तेजक या सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान से छीनने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त करेंगे. बिलावल ने कहा, ‘हम दुनिया को संदेश देंगे कि सिंधु नदी पर लूट को स्वीकार नहीं किया जाएगा. पीपीपी अध्यक्ष ने अपने समर्थकों से आग्रह किया कि अपनी नदी को भारतीय आक्रमण से बचाने की खातिर दृढ़ संघर्ष के लिए तैयार रहें.पाकिस्तान के सबसे युवा विदेश मंत्री रहे बिलावल ने कहा कि देश और उसके लोगों ने भारत में हाल में हुए आतंकी हमले की निंदा की, क्योंकि पाकिस्तान खुद भी आतंकवाद झेल रहा है.
    भारत ने बुधवार को इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों का स्तर कम कर दिया. यह फैसला भारत ने पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले के बाद लिया. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Indus is ours and will remain ours - either our water will flow in it or their blood' Bilawal Bhutto threatens India's decision to suspend the Indus Water Treaty
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group