Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Digital Strike On Pak Cricketer: बाबर, रिजवान, शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक
Breaking News

Digital Strike On Pak Cricketer: बाबर, रिजवान, शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक

News DeskBy News DeskMay 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा पार के प्रभावशाली लोगों पर अपनी डिजिटल कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और वसीम अकरम सहित मौजूदा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए. प्रतिबंधित अकाउंट की सूची में टेस्ट कप्तान शान मसूद, तेज गेंदबाज हसन अली और नसीम शाह, बल्लेबाज इमाम-उल-हक, ऑलराउंडर शादाब खान और पूर्व स्टार शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं.

इनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान का अकाउंट भी अब भारत में खोला नहीं जा सकता है. भारत से अपने इंस्टाग्राम पेज से इनके अकाउंट तक पहुंचने का प्रयास करने वाले उपयोगकर्ताओं को यह संदेश मिल रहा है, ‘‘यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

इंस्टाग्राम की ओर से जारी नोट में कहा गया है, ‘हमें इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के लिए एक कानूनी अनुरोध प्राप्त हुआ है. हमने अपनी नीतियों से इसकी समीक्षा की तथा कानून और मानवाधिकार के अनुसार मूल्यांकन किया. समीक्षा के बाद हमने उस स्थान पर सामग्री तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी जहां यह स्थानीय कानून के खिलाफ है. वकार यूनिस और मिस्बाह-उल-हक जैसे पूर्व कप्तानों के अकाउंट को हालांकि अभी तक ब्लॉक नहीं किया गया है. पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को ब्लॉक कर दिया गया. ये प्रतिबंध 22 अप्रैल को कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर लगाए गए हैं, जहा गोलीबारी में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच अवरुद्ध करने के लिए कदम उठाए हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में ‘भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन तथा भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ गलत सूचना प्रसारित करने’ के लिए प्रतिबंधित किया गया था. इस प्रतिबंध का असर शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों पर पड़ा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group