Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस : ओल्ड एज होम एवं आश्रय गृह बाराद्वारी में लगाया गया मेडिकल कैंप
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस : ओल्ड एज होम एवं आश्रय गृह बाराद्वारी में लगाया गया मेडिकल कैंप

News DeskBy News DeskAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने कहा –  बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए

जमशेदपुर. अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA ) की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन बाराद्वारी में विधिक जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे.

उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए. उन्होंने ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की बात कही. साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सक के भी नियमित भ्रमण का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी बुजुर्गों से एक एक करके भेंट की तथा हाल चल जाना और उन्हें बताया कि वे अकेले नहीं हैं. डीएलएसए जमशेदपुर हमेशा उनके साथ है.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया. डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कैंप के लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र भेजा. जिसके बाद दोनों जगहों पर मेडिकल टीम मौजूद रही. उन्होंने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि डालसा की ओर से नियमित चिकित्सा कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

दूसरी ओर इसी तरह का चिकित्सा कैंप बाराद्वारी स्थित आश्रय गृह में भी आयोजित किया गया. उक्त कैंप में वहां रहने वाले महिला एवं पुरुष के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सहायक संजय कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, आशीष प्रजापति, संजीत दास, जोबा रानी बासके, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, एस राम्या, ज्योत्सना गोप, प्रकाश शांडिल्य, रमन समेत अन्य मौजूद रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group