Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»International Space Station: बच्चे की तरह चलना, खाना-पीना सीख रहा हूं, इस अनुभव का आनंद ले रहा हूं, शुभांशु शुक्ला ने बताये यात्रा अनुभव
Breaking News

International Space Station: बच्चे की तरह चलना, खाना-पीना सीख रहा हूं, इस अनुभव का आनंद ले रहा हूं, शुभांशु शुक्ला ने बताये यात्रा अनुभव

News DeskBy News DeskJune 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण की स्थितियों में ‘‘एक बच्चे की तरह’’ रहना सीख रहे हैं और जब ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने की अपनी यात्रा में पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा था तो निर्वात में तैरना एक अद्भुत अनुभव था. अंतरिक्ष यान से एक वीडियो लिंक के जरिए अपना अनुभव साझा करते हुए शुक्ला ने कहा कि बुधवार को एक्सिओम-4 मिशन के प्रक्षेपण से पहले 30 दिनों तक पृथक वास के दौरान बाहरी दुनिया से पूरी तरह दूर रहने के बाद मेरे दिमाग में केवल यही विचार आया था कि हमें बस जाने दिया जाए.

शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर 14 दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए थे. एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के तहत फाल्कन-9 रॉकेट पर सवार हुए इन अंतरिक्ष यात्रियों के बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे आईएसएस पहुंचने की संभावना है

शुक्ला ने कहा, ‘वाह! अद्भुत सफ़र था! सच कहूँ तो, जब मैं कल लॉन्चपैड पर कैप्सूल ग्रेस में बैठा था, तो मेरे दिमाग में एक ही विचार था कि चलो बस चलते हैं! 30 दिन तक पृथक वास करने के बाद ऐसा लग रहा था कि मैं बस जाना चाहता हूं। उत्साह और सब कुछ बहुत दूर था। बस यही लग रहा था कि चलो बस चलते हैं. अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसएक्स के नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान को ‘ग्रेस’ नाम दिया है.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

उन्होंने हंस जैसे दिखने वाले एक खिलौने ‘जॉय’ के बारे में भी बताया जो शून्य गुरुत्वाकर्षण संकेतक है और एक्सिओम-4 मिशन पर चालक दल का पांचवां सदस्य है. प्रक्षेपण के दौरान गुरुत्वाकर्षण बल का सामना करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए शुक्ला ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें अपनी सीट पर पीछे धकेला जा रहा हो.

उन्होंने कहा, लेकिन जब यात्रा शुरू हुई, तो यह कुछ खास था। आप सीट पर पीछे की ओर धकेले जा रहे थे. यह एक अद्भुत सफर था और फिर अचानक कुछ भी महसूस नहीं हुआ. सब कुछ शांत था और आप बस तैर रहे थे. आप बेल्ट खोलकर निर्वात में तैर रहे थे.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि निर्वात में जाने के बाद पहले कुछ क्षण तो अच्छे नहीं लगे लेकिन जल्द ही यह एक ‘अद्भुत अहसास’ बन गया.

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group