Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IOC-BPCL: भारत-पाक तनाव के बीच घबराहट में खरीदारी की जरूरत नहीं, तेल कंपनियों के पास पर्याप्त ईंधन भंडार
    Breaking News

    IOC-BPCL: भारत-पाक तनाव के बीच घबराहट में खरीदारी की जरूरत नहीं, तेल कंपनियों के पास पर्याप्त ईंधन भंडार

    News DeskBy News DeskMay 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा घबराहट में इनकी अत्यधिक खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है. यह बयान सोशल मीडिया पर उन खबरों एवं वीडियो के आने के बाद जारी किया गया जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए लोगों की कतारें लग गई हैं.

    आईओसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘ इंडियन ऑयल के पास देश भर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और हमारी सभी आपूर्ति लाइन सुचारू रूप से काम कर रही हैं. घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी ‘आउटलेट’ पर ईंधन और एलपीजी उपलब्ध हैं. विशेष तौर पर पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में लोगों ने घबराहट में खरीदारी शुरू कर दी थी.
    पाकिस्तान की सेना ने आठ-नौ मई की रात को ड्रोन तथा अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र में कई हमले किए, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया. भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को ‘प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया है. इससे लोगों में तनाव बढ़ा और घबराहट में लोगों ने ईंधन की खरीदारी शुरू कर दी.

    आईओसी ने कहा, शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ लगाने से बचते हुए हमें आपकी बेहतर सेवा करने में मदद करें. इससे हमारी आपूर्ति लाइन निर्बाध रूप से चलती रहेंगी और सभी के लिए निर्बाध ईंधन पहुंच सुनिश्चित होगी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बयान में आश्वासन दिया कि उसके विशाल राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी उपलब्ध हैं.

    कंपनी ने बयान में कहा, समूचे देश में बीपीसीएल के सभी ईंधन स्टेशन और एलपीजी वितरक सुचारू रूप से काम कर रहे हैं. उपभोक्ताओं की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं. चिंता या घबराहट में खरीदारी करने की कोई वजह नहीं है. हमारी आपूर्ति श्रृंखला संचालन मजबूत व कुशल बना हुआ है, जो निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करता है। हम सभी ग्राहकों से संयंम रखने का आग्रह करते हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    गौरतलब है कि भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया. इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम किया था। इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amid Indo-Pak tension IOC-BPCL: No need for panic buying oil companies assured people of adequate fuel reserves
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group