


Lakhnow. अपने पुराने ‘फिनिशर’ वाले रूप की झलक दिखाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने लगातार पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के मैच में सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स पर पांच विकेट से जीत दिलाई . जीत के लिये 167 रन के लक्ष्य के जवाब में धोनी ने 11 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 और दुबे ने 37 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 43 रन बनाये .
चेन्नई ने तीन गेंद और पांच विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया . इससे पहले फॉर्म में लौटे कप्तान ऋषभ पंत के इस सत्र के पहले अर्धशतक के दम पर लखनऊ ने सात विकेट पर 166 रन बनाये .लगातार पांच पराजय का सामना करके आई चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था .



