Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह 6 नए आईपीओ देंगे दस्तक, 5 कंपनियों के शेयर की होगी लिस्टिंग
    Breaking News

    प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह 6 नए आईपीओ देंगे दस्तक, 5 कंपनियों के शेयर की होगी लिस्टिंग

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. सोमवार 16 जून से शुरू हो रहे नए कारोबारी सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में 6 आईपीओ दस्तक देने वाले हैं. इनमें एरिस इंफ्रा सॉल्यूशंस का आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि शेष 5 आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं. इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले तीन आईपीओ में भी इस सप्ताह 16 और 17 जून तक बोली लगाने का मौका रहेगा. जहां तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए कारोबार की शुरुआत करने की बात है, तो इस सप्ताह पांच कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं.

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 16 जून को ही समय प्रोजेक्ट सर्विसेज का 14.69 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसमें 18 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 32 से 34 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 4,000 शेयर का है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 19 जून को होगा. इसके बाद 23 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी.

    पाटील ऑटोमेशन का 69.61 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन 16 जून को ही खुलेगा. इसमें भी 18 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 114 से 120 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 19 जून को होगा. इसके बाद 23 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी.

    सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन 17 जून को एप्पलटोन इंजीनियर्स का 43.96 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसमें 19 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 125 से 128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 20 जून को होगा. इसके बाद 24 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी.

    इसी तरह 18 जून को एरिस इंफ्रा सॉल्यूशंस का 499.60 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसमें 20 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 210 से 222 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 67 शेयर का है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 23 जून को होगा. इसके बाद 25 जून को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    18 जून को ही इनफ्लक्स हेल्थटेक का 58.57 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसमें 20 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 91 से 96 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 23 जून को होगा. इसके बाद 25 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी.

    इसके अलावा सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 20 जून को मायाशील वेंचर्स का 27.28 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसमें 24 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 44 से 47 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 3,000 शेयर का है. कंपनी के शेयरों के अलॉटमेंट 25 जून को होगा. इसके बाद 27 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी.

    इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 12 जून को खुले मोनोलिथिक इंडिया के 82.02 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल तक बोली लगाई जा सकती है. ये आईपीओ अभी तक 8.13 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. इस आईपीओ में 143 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1,000 शेयर के लॉट साइज में बोली लगाई जा सकती है. कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 17 जून को किया जाएगा, जबकि इनकी लिस्टिंग 19 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी.

    इसी तरह पिछले सप्ताह 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले ऐटेन पेपर एंड फोम के 31.68 करोड़ रुपये के आईपीओ में 17 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. ये आईपीओ अभी तक सिर्फ 0.69 गुना सब्सक्राइब हो सका है. इस आईपीओ में 91 से 96 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयर के लॉट साइज में बोली लगाई जा सकती है. कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 18 जून को किया जाएगा, जबकि इनकी लिस्टिंग 20 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    इसके अलावा 13 जून को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले मेनबोर्ड सेगमेंट के ओसवाल पंप्स के 1,387.34 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 17 जून तक बोली लगाई जा सकती है. ये आईपीओ अभी तक सिर्फ 0.42 गुना सब्सक्राइब हो सका है. इस आईपीओ में 584 से 614 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 24 शेयर के लॉट साइज में बोली लगाई जा सकती है. कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 18 जून को किया जाएगा, जबकि इनकी लिस्टिंग 20 जून को बीएसई और एनएसई पर होगी.

    सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही 16 जून को सैचिरोम लिमिटेड के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के जरिए कारोबार की शुरुआत करेंगे. इसके अगले दिन 17 जून को जैनिक पावर एंड केबल्स के शेयर भी एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. इसके बाद 19 जून को मोनोलिथिक इंडिया के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन 20 जून को ऐटेन पेपर्स एंड फोम के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के जरिए अपने कारोबार की शुरुआत करेंगे. इसी दिन ओसवाल पंप्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IPO of 6 companies will be launched in primary mar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group