Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IRAN के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की बात, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन का दिया भरोसा, अमेरिका बोला, हम देंगे पूरा साथ
    Breaking News

    IRAN के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की बात, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन का दिया भरोसा, अमेरिका बोला, हम देंगे पूरा साथ

    News DeskBy News DeskApril 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi.ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की और आतंकवाद से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.इस बीच, अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने भी पहलगाम आतंकवादी हमले की रविवार को निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.
    नयी दिल्ली में ईरान के दूतावास ने ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा कर बताया कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि ईरान इस तरह के ‘‘अमानवीय कृत्यों’’ की स्पष्ट रूप से निंदा करता है.  पेजेशकियन ने इस बात पर बल दिया कि ऐसी दुखद घटनाएं क्षेत्र के सभी देशों की साझा जिम्मेदारी को बढ़ाती हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यह अनिवार्य करती है कि क्षेत्र के सभी देश सहानुभूति, एकजुटता और निकट सहयोग के माध्यम से आतंकवाद की जड़ों को मिटाने की दिशा में काम करें ताकि स्थायी शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित हो सके.राष्ट्रपति ने भारत के प्रमुख नेताओं की बहुमूल्य विरासत का हवाला देते हुए कहा कि ईरान भारत और महात्मा गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू जैसी उसकी प्रमुख हस्तियों का बहुत सम्मान करता है जो ‘‘शांति, मित्रता एवं सह-अस्तित्व के दूत थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह भावना भारत के सभी देशों के साथ संबंधों में बनी रहेगी.
    भारतीय-अमेरिकी पटेल ने भी रविवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एफबीआई कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमले के सभी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और वह भारत सरकार को अपना पूर्ण समर्थन देना जारी रखेगा.उन्होंने कहा, यह कृत्य आतंकवाद के कारण दुनिया के सामने लगातार मौजूद खतरों की याद दिलाता है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    America said condemned the Pahalgam terrorist attack and assured India of full support IRAN's President spoke to PM Modi we will give full support
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group