Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Irfan Ansari controversy इरफान के विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज, इरफान के खिलाफ एसटी आयोग ने झारखंड सरकार से रिपोर्ट तलब किया
    Elections

    Irfan Ansari controversy इरफान के विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज, इरफान के खिलाफ एसटी आयोग ने झारखंड सरकार से रिपोर्ट तलब किया

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. चुनाव आयोग ने जामताड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर विवादित बयान देने के मामले पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से जामताड़ा के उपायुक्त को रिपोर्ट देने को कहा गया है. चुनाव आयोग जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रावधान के मुताबिक कार्रवाई करेगा. दूसरी ओर डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पर एआरओ सह जामताड़ा बीडीओ प्रवीण चौधरी ने जामताड़ा थाना में आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है.

    इसके तहत कांड संख्या 208/24 धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 24 अक्तूबर को कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जामताड़ा आरओ कार्यालय में नामांकन किया था. नामांकन के बाद आरओ कार्यालय के समीप ही उन्होंनें प्रेस को संबोधित किया था. इस दौरान विवादित टिप्पणी भी की थी. इसी मामले में प्राथमिकी करायी गयी है. इधर, इरफान अंसारी पर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने शनिवार को राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी की भाजपा नेता सीता सोरेन के बारे में की गई कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया और आरोपों पर की गई कार्रवाई के संबंध में तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब किया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    आयोग ने यह नोटिस मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के प्रधान सचिव, जामताड़ा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दिया गया है. एनसीएसटी ने अपने नोटिस में कहा कि यदि उसे निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं मिलता है, तो वह अधिकारियों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए ‘समन’ जारी कर सकता है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIR lodged Irfan Ansari controversy Election Commission sought report on Irfan's controversial statement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group