Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»झारखंडियों और मुस्लिमों से जुड़े मामलों को जल्द होगा समाधान, सीएम हेमंत सोरेन का आश्वासन
Headlines

झारखंडियों और मुस्लिमों से जुड़े मामलों को जल्द होगा समाधान, सीएम हेमंत सोरेन का आश्वासन

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : झारखंडियों और मुस्लिम समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर आमया संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया. मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग पत्र सौंपा और समुदाय की लंबे समय से लंबित समस्याओं को सामने रखा.

संगठन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में स्थानीय नीति लागू न होने के कारण बाहरी अभ्यर्थियों को लाभ मिल रहा है, जबकि जिलावार बहाली में पिछड़ा वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा. इसके अलावा, जेएसएससी द्वारा सहायक आचार्य भाषा पद पर आलिम डिग्रीधारकों को रिजल्ट दिया गया, लेकिन फाजिल डिग्रीधारकों को माध्यमिक आचार्य बहाली में शामिल नहीं किया गया. इसी तरह, मदरसा आलिम और फाजिल की परीक्षा रांची विश्वविद्यालय से नहीं कराई जा रही.

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य में मॉब लिंचिंग बिल 2021 लागू किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगे. साथ ही, 10 जून 2022 रांची गोलीकांड के मामलों में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और गोली चलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग रखी गई. संगठन ने यह भी कहा कि 3712 उर्दू शिक्षक पदों को TET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से भरने की बजाय सहायक आचार्य बना दिया गया है, जबकि 544 उर्दू स्कूलों का स्टेटस भी छीना गया जिसे पुनः बहाल नहीं किया गया.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

इसके अलावा, उर्दू अकादमी का गठन अब तक नहीं हुआ, अल्पसंख्यक कोचिंग योजना शुरू नहीं की गई, बांग्लाभाषी मुस्लिमों के उत्पीड़न का समाधान नहीं हुआ, भैंसवंशी पशुओं के वध की अनुमति नहीं दी जा रही और बुनकर व टेलरिंग समितियों को सरकारी कार्य का लाभ भी नहीं मिल रहा. साथ ही, सदियों से सरकारी भूमि पर स्थापित धार्मिक स्थलों को पट्टा देने की मांग भी रखी गई.

See also सरना धर्म कोड पर राजनीति न करे सरकार, जनजातीय अस्मिता के साथ हो न्याय: जे.बी. तुबिद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार संज्ञान में आ चुकी है और इन समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा. इस मौके पर आमया संगठन के लतीफ आलम, जियाउद्दीन अंसारी, मो फुरकान, इमरान अंसारी, नौशाद आलम, रहमतुल्लाह अंसारी, एकराम हुसैन, औरंगजेब आलम, अब्दुल गफ्फार, अलाउद्दीन अंसारी, सफदर सुल्तान, अरशद जिया, अफजल खान, मो अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group