


Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं का डेटशीट जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी. 10वीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 से दोपहर एक बजे तक चलेगी. जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 बजे से 5.15 तक चलेंगी. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और प्रवेश पत्र साथ रखें.
10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
3 फरवरी-IIT एवं अन्य व्यावसायिक विषय, 4 फरवरी- हिन्दी (कोर्स A एवं B), 5 फरवरी-वाणिज्य/संस्कृत6 फरवरीउर्दू/बांग्ला/उड़िया,7 फरवरी- सामाजिक विज्ञान, 9 फरवरी -विज्ञान, 10 फरवरी- संगीत, 11 फरवरी- गणित, 13 फरवरी-अंग्रेजी, 14 फरवरीखड़िया/खोरठा/कुर्माली/नगपुरी/पंच परगनिया, 16 फरवरी- संस्कृत, 17 फरवरी-अरबी/फारसी/संथाली/मुंडारी/उरांव,18 फरवरी- हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेजी ‘A’, 20 फरवरी- अनिवार्य कोर भाषा, 23 फरवरी- हिन्दी ‘B’+ मातृभाषा
12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
3 फरवरी- व्यावसायिक विषय (IA, I.Sc., I.Com), 4 फरवरी- अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान, 5 फरवरी- गणित/सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा, 6 फरवरी- भौतिकी, 9 फरवरी- जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र, 10 फरवरी- भूविज्ञान, बिजनेस मैथ्स, भूगोल, 11 फरवरी- उद्यमिता, गृह विज्ञान, 13 फरवरी- दर्शनशास्त्र, रसायन, 14 फरवरी- इतिहास, 16 फरवरी- राजनीतिक विज्ञान, 17 फरवरी- मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस, 18 फरवरी-अनिवार्य कोर भाषा, 20 फरवरी- संगीत, 21 फरवरी-ऐच्छिक भाषा, 22 फरवरी-अतिरिक्त भाषा, 23 फरवरी- अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी-A और अंग्रेजी-A).



