Site icon Lahar Chakra

Jac Exam Datesheet: जैक ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जानें कब होगी परीक्षा

Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने माध्यमिक और इंटरमीडिएट संपूरक /समुन्नत / विशेष (सैद्धांतिक / व्यावहार कि) परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आगामी 7 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड द्वारा जारी दोनों परीक्षाओं का अलग-अलग परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दोनों परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में इन परीक्षाओं में करीब 3000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 30 जुलाई 2026 से जैक की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 1 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच संबंधित विद्यालयों/महाविद्या लयों द्वारा आयोजित की जाएंगी।

Exit mobile version