Site icon Lahar Chakra

JAC Paper Leak: मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के बाद पुलिस अंधेरे में चला रही तीर? बाबूलाल ने उठाये सवाल; हेमंत सरकार को कटघरे में किया खड़ा

Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में झारखंड में राजनीति भी शुरू हो गयी है. प्रश्न पत्र लीक होने के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है.

इसमें उन्होंने लिखा है, ‘मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के बाद पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. सरकार या पुलिस प्रशासन अब तक तय नहीं कर पाया है कि मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच सीआइडी करेगी या एसआइटी से इसकी जांच करायी जायेगी?

 

Exit mobile version