Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रामनवमी जुलूस में DJ पर लगी रोक, विधानसभा में भिड़ गए JMM-BJP के विधायक, जमकर हुआ हंगामा

Ranchi.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को रामनवमी में जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सरकार पर हिंदुओं को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आसन के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बजट सत्र में एक बार भी सदन बाधित नहीं होने की बात कह सदस्यों से इसे कायम रखने का आग्रह किया, पर हंगामा नहीं रुकता देख देख 12:25 बजे से 12:50 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

Exit mobile version