Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन को कौड़ी के भाव में करवाया गया रजिस्ट्री ? 8 साल बाद रकम चुकाए बिना घर खाली करने के लिए बनाया जा रहा दवाब ।
    Breaking News

    धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन को कौड़ी के भाव में करवाया गया रजिस्ट्री ? 8 साल बाद रकम चुकाए बिना घर खाली करने के लिए बनाया जा रहा दवाब ।

    News DeskBy News DeskJune 8, 2021
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन को कौड़ी के भाव में करवाया गया रजिस्ट्री ?  8 साल बाद रकम चुकाए बिना घर खाली करने के लिए बनाया जा रहा दवाब ।

    सीजेएम कोर्ट ने निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की अनुसंधान

    Jamshedpur : कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने लंबित मामलों की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिये ये निर्देश

    सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया अंचल अंतर्गत
    आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास वार्ड नंबर 6 स्थित 70 वर्षीय वृद्धा आभा भट्टाचार्या की (घर समेत लगभग 3.5 कट्ठा) करोड़ों की जमीन को 85 लाख रुपए में विद्या गुप्ता तथा उसके पति राजेश कुमार गुप्ता द्वारा धोखेबाजी से 10 अगस्त 2013 को रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। जमीन रजिस्ट्री करवाने के बाद सीओ आफिस से जमीन का म्यूटेशन भी करा लिया गया। मामला तब बिगड़ा जब 8 साल गुजरने के बावजूद क्रेताओं द्वारा पूरी रकम नहीं चुकाई गई और आभा भट्टाचार्य को सपरिवार घर खाली करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। आभा भट्टाचार्य ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि धोखेबाजी कर जो रकम रजिस्ट्री करवाई गई वो भी नहीं मिला। उन्होंने सीओ से उक्त जमीन का म्यूटेशन कैंसिल करने का गुहार लगाई, लेकिन वहां से निराशा हाथ लगी। थक-हारकर उन्होंने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट ने आदित्यपुर पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। आदित्यपुर थानेदार राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कार अनुसंधान की जा रही है। आभा भट्टाचार्य ने बताया कि विद्या गुप्ता और उसके पति राजेश गुप्ता ने 85 लाख रुपए में घर समेत जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट कराने के बहाने उसे सरायकेला कोर्ट ले गए। वहां एग्रीमेंट कराने के साथ-साथ धोखे में रखकर रजिस्ट्री भी करवा लिए। एग्रीमेंट में 85 लाख रुपए तय किया गया था। इसमें 53 लाख रुपए चेक एवं 32 लाख रुपए कीमत की एक फ्लैट देने की बात हुई थी। जबकि रजिस्ट्री में 12 लाख 56 हजार 980 रुपए दर्ज कराई गई है। वो रकम भी पूरी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि क्रेताओं द्वारा घर खाली करवाने के लिए के लिए पुलिस के माध्यम से दवाब दिया जा रहा है। इसके लिए एक दिन में छह बार पुलिस आई थी। जानकारी देते वक्त उनके साथ उनके बेटे सत्यजीत भट्टाचार्य एवं पुतोहू रीमा बनर्जी शामिल थे। वहीं राजेश गुप्ता से पूछने पर उन्होंने कोई साक्ष्य नहीं दिखाई। सिर्फ कहा कि पूरी रकम दे दी गई है। कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करुंगा। देखना है कि इस मामले में अब किस तरह के करवाई होती है
    ए के मिश्रा

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jameen vivad Jameen vllivad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने लंबित मामलों की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिये ये निर्देश

    April 18, 2026

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    April 18, 2026

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने लंबित मामलों की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिये ये निर्देश

    April 18, 2026

    Jharkhand Transfer/ Posting : हेमंत सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, जमशेदपुर DC बने राजीव रंजन, चाईबासा उपायुक्त भी बदले?

    April 18, 2026

    Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

    April 18, 2026

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group