Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: एनटीटीएफ गोलमुरी के आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Jamshedpur.एनटीटीएफ गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है।

चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक वेतन पैकेज पर गुरुग्राम, हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की उस उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली पर भी मुहर लगाती है जो प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करती है।चयनित छात्रों में छात्रों में करण प्रमाणिक, देवाशीष मुखी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, हिमांशु शेखर गोपे, सारिम मोहम्मद, हिमांशु रंजन, करण महतो, मोहम्मद इरफान सादिक एवं आयुष कुमार सोलंकी के नाम शामिल हैं।

Exit mobile version