Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: प्रतिबंधित कफ सिरप की हो रही थी अवैध तस्करी, 27 बोतल बरामद, नाबालिग सहित दो लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur: प्रतिबंधित कफ सिरप की हो रही थी अवैध तस्करी, 27 बोतल बरामद, नाबालिग सहित दो लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर की आजादनगर थाना पुलिस ने पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में आजादनगर के चेपा पुल क्षेत्र का रहने वाला इमरान खान उर्फ विक्की (25) शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 27 बोतल कुल 2700 मिलीलीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया. पटमदा डीएसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे. इसी क्रम में सूचना मिली कि आजादनगर के मुर्दा मैदान के पास दो युवक, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है,

    प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद–फरोख्त में सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप मिला, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है और जिसकी बिक्री-खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध है. डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    27 बोतल बरामद Jamshedpur: 27 bottles of banned cough syrup were being illegally smuggled Jamshedpur: प्रतिबंधित कफ सिरप की हो रही थी अवैध तस्करी two people including a minor were arrested. नाबालिग सहित दो लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group