


Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को के वैली व्यू स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र जयदीप दास ओझा मंगलवार को अचानक से घर से लापता हो गया. उसने एक भावुक कर देने वाला नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है, “पापा मुझे तो क्रिकेटर बनना था”. इसके बाद वह अपने घर से साइकिल उठाया और निकल गया. वह कहां गया है? इसकी जानकारी किसी को नहीं है. घटना के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं. वे बच्चे को खोजने में लगे हुए हैं. जयदीप को क्रिकेटर बनना था. इसके लिए वह क्रिकेट अकादमी में नामांकन भी कराना चाहता था. परिवार के लोगों ने कहा था कि कुछ दिनों में नामांकन करवा देंगे.
परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत भी थाने पर जाकर की है. परिजनों के अनुसार जयदीप सुबह स्कूल गया था और घर भी वापस लौटा था. इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए हुए ही घर से साइकिल उठाया और निकल गया. साइकिल से जाते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज में भी आया है.



