Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : बिष्टुपुर में सर्किट हाउस गोलचक्कर के समीप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर
    Breaking News

    Jamshedpur : बिष्टुपुर में सर्किट हाउस गोलचक्कर के समीप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. स्कूटी से घर लौट रही युवती को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. शनिवार को घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

    घायल युवती की पहचान बेबी ठाकुर के रूप में हुई है, जो बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक के पास की रहने वाली हैं. जानकारी के अनुसार, वह सोनारी स्थित आशियाना गार्डन में भारत मेट सर्विस का काम खत्म कर स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    टक्कर लगने के बाद बेबी ठाकुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस वाहन की पहचान करने और आरोपित चालक तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिसके कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: A girl from Baridiha riding a scooty got seriously injured in a vehicle accident in Bistupur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group