Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
    Breaking News

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगझरी फाटक के समीप शनिवार देर रात एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान देव कुमार शर्मा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है।
    पुलिस और परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। परिवार में उनके पति के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। हालांकि, परिवार की ओर से उनकी बीमारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

    सोपोडेरा के निवासी मृतका के भाई बबलू कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उनके बहनोई का फोन आया, जिसमें सोनी देवी द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी बहन का किसी प्रकार का कोई चिकित्सकीय उपचार नहीं चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में सामान्य घरेलू विवाद होते रहते थे, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संदेहास्पद बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन पुलिस जांच की मांग की है।

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इस कारण घटना के वास्तविक कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: A married woman committed suicide by hanging herself near the Salgajhari railway crossing in Parsudih. Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करोड़ों की लागत से पोटका में बनेगा आधुनिक लाइन हब, पोटका से डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज की चैंपियन बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश, काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group