


Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई फाटक के पास रविवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, यहां रखे टायरों के ढेर में भीषण आग लग गई चूंकि सोमवार को इसी रास्ते से महामहिम का काफिला करनडीह जाने वाला है, इसलिए आनन-फानन में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित किया.फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के पहले यह हादसा हुआ है. उनके आगमन से पहले उनके ही रूट पर आने वाले एरिया के पास यह हादसा हुआ है.



