Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: पढ़ाई के लिए मामा से लिए थे 24 हजार रुपये, मां ने डांटा तो घर से निकल गयी बिरसानगर की छात्रा, अब तलाश रहे परिजन
Breaking News

Jamshedpur: पढ़ाई के लिए मामा से लिए थे 24 हजार रुपये, मां ने डांटा तो घर से निकल गयी बिरसानगर की छात्रा, अब तलाश रहे परिजन

News DeskBy News DeskSeptember 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर-7 की रहने वाली 23 वर्षीय अंजलि लोहार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक घर से निकलने के बाद लापता हो गयी। अंजलि एबीएम कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी गोलमुरी थाना पुलिस को दी गयी है।

परिजनों के अनुसार, अंजलि ने बैंकिंग की पढ़ाई के लिए करीब दो महीने पहले अपने मामा से 24 हजार रुपये लिये थे। उसने इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं दी थी। दो दिन पहले जब परिजनों को मामा से रुपये लेने की जानकारी मिली, तो घर में इसको लेकर उससे पूछताछ की गयी।

अंजलि के बड़े भाई विनय लोहार ने बताया कि सोमवार को उसकी मां ने बिना बताये रुपये लेने को लेकर अंजलि को डांटा था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अंजलि स्कूल बैग लेकर घर से निकल गयी। घर से निकलने से पहले उसने अपने पिता को पानी दिया था। इसके बाद पिता के बाथरूम जाने के दौरान वह घर से बाहर निकल गयी। कुछ देर बाद जब परिजनों को अंजलि के घर में नहीं होने की जानकारी मिली, तो उसकी तलाश शुरू की गयी।

Jharkhand: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल, दो अन्य गिरफ्तार

इस दौरान घर से अंजलि द्वारा लिखा गया एक नोट भी मिला। नोट में उसने अपने माता-पिता का भरोसा तोड़ने और खुद को अच्छी बेटी नहीं होने की बात लिखी है। नोट मिलने के बाद परिजन और अधिक चिंतित हो गये हैं। घर से निकलने के बाद अंजलि कहां गयी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटायी जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, घर से निकलते समय अंजलि ने बैंगनी रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और उसके पास नीले रंग का स्कूल बैग था। बैग में उसके जरूरी दस्तावेज भी हैं। उसका रंग गोरा है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अंजलि कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल गोलमुरी थाना या परिजनों को सूचना दें।

Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर के नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बने सुनील अलग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल, दो अन्य गिरफ्तार

September 25, 2026

Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर के नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बने सुनील अलग

September 25, 2026

Jamshedpur accident: सोनारी के सार्थक के पिता चार धाम यात्रा पर गए थे, रात 1 बजे चारों कार से निकल गए घूमने, 2: 45 बजे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, जानें हादसे की पूरी कहानी?

September 25, 2026
Recent Post

Jharkhand: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल, दो अन्य गिरफ्तार

September 25, 2026

Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर के नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बने सुनील अलग

September 25, 2026

Jamshedpur accident: सोनारी के सार्थक के पिता चार धाम यात्रा पर गए थे, रात 1 बजे चारों कार से निकल गए घूमने, 2: 45 बजे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, जानें हादसे की पूरी कहानी?

September 25, 2026

Jamshedpur Accident: तृषा सिंह का रांची में हुआ अंतिम संस्कार, मां दीपिका पांडेय सिंह को ढांढस बंधाते रहे सीएम हेमंत सोरेन, आज की कैबिनेट बैठक स्थगित

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group