


Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बिष्टुपुर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से विष्णुपुर निवासी राजकुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। देर रात हुई इस घटना की जानकारी परिजनों को सुबह दी गई, जिसके बाद वे टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने देखा कि राजकुमार का शव वहां पड़ा हुआ है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घर में बुजुर्ग मां सहित परिवार के अन्य सदस्य उसी पर निर्भर थे। राजकुमार की मौत के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।



