Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: शराब घोटाले में ACB ने जमशेदपुर DC करण सत्यार्थी से एक बार फिर की पूछताछ
    Breaking News

    Jamshedpur: शराब घोटाले में ACB ने जमशेदपुर DC करण सत्यार्थी से एक बार फिर की पूछताछ

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने जमशेदपुर के डीसी करण सत्यार्थी से गुरुवार को एक बार फिर पूछताछ की है. एजेंसी ने उन्हें समन भेजकर उपस्थित होने को कहा था.इससे पहले भी एसीबी दो बार करण सत्यार्थी से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन जांच टीम को कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं. एसीबी इस मामले में उन्हें गवाह नहीं, बल्कि आरोपी के तौर पर पूछताछ कर रही है.

    अब तक जांच में सामने आया है कि जब करन सत्यार्थी उत्पाद विभाग में आयुक्त थे, तब विजन और मार्शन नाम की दो कंपनियों में से एक ने जो बैंक गारंटी दी थी, वह फर्जी निकली. इस पूरे मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. इस केस में पहली गिरफ्तारी वरिष्ठ IAS विनय चौबे की हुई थी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एसीबी की एफआईआर के मुताबिक, अधिकारियों ने दो प्लेसमेंट एजेंसियों की बैंक गारंटी की जांच नहीं की, जिसके कारण 38.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. संबंधित बैंक के मैनेजर ने स्पष्ट किया कि बैंक गारंटी न तो उनके बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही उस पर लगा लेटरहेड और हस्ताक्षर असली थे. इसके बावजूद एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    जांच में यह भी पता चला है कि नियमों के अनुसार रिकवरी नहीं होने के कारण विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये की देनदारी बन गई है. वहीं मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये की बकाया राशि दर्ज है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: ACB questions Jamshedpur DC Karan Satyarthi again in connection with the liquor scam. Jamshedpur: शराब घोटाले में ACB ने जमशेदपुर DC करण सत्यार्थी से एक बार फिर की पूछताछ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group