Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: साकची में रामलीला मैदान के पास अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग

Jamshedpur. साकची में रामलीला मैदान के पास सड़क हादसा सामने आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में गंभीर रुप से कोई घायल नहीं हुआ है. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version