Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 में घर लौट रही एक युवती से अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। पीड़िता सुमन कुमारी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सुमन कुमारी अपने काम से लौटकर ब्रह्मा पथ होते हुए घर जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात उचक्कों ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि सुमन को संभलने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने के साथ ही घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Snatching incident in Mango's Jawahar Nagar; lurking thieves snatched a mobile phone from a young woman. Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group