Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम
    Breaking News

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्र सरकार के कड़े रुख पर झारखंड सरकार इन दिनों अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी है. जिसके तहत ऐसे 8 लाख 2 हजार 685 कार्ड धारियों की पहचान की गई है. सूची में वैसे कार्ड धारकों का नाम शामिल है, जो छह महीने से लेकर एक साल या उससे भी अधिक समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन नहीं लिया है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के तहत ये ऐसे राशन कार्ड धारक हैं जो या तो निष्क्रिय हैं, डुप्लीकेट हैं या फिर अपात्र हैं. ऐसे में राज्यभर में सभी कार्ड धारियों का व्यापक रूप से ई-केवाईसी के जरिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 2.5 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक अवैध पाए गए हैं.

    अवैध रूप से सरकारी राशन ले रहे इन कार्ड धारकों में ऐसे लोग हैं, जो नियम कानून को ठेंगा दिखाकर लाभ लेते रहे हैं. ऐसे में सरकार ने या तो उन्हें स्वत: राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा है या विभाग द्वारा चिन्हित किए गए लोगों की सूची डीलर को भेजकर उनसे रिपोर्ट मांगा गया है. विभागीय जानकारी के मुताबिक, राज्य में छह महीने से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले 1 लाख 77 हजार 751 राशन कार्ड चिह्नित किए गए हैं. ऐसे कार्ड धारकों को हर माह की 21 तारीख को चिह्नित किया जाएगा और अगले महीने की पहली तारीख को स्वतः निष्क्रिय करने का निर्णय लिया गया है.

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी के अनुसार, भारत सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. मंत्री के अनुसार, जिन लोगों का नाम काटा गया है, वह या तो सुखी संपन्न हैं या 6 महीने से अधिक समय से राशन का उठाव नहीं किया है.

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    ऐसे में उनका नाम या तो स्वत: कट रहा है या विभाग के द्वारा चिन्हित करके उनका नाम काटा जा रहा है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है, नाम कट रहा है तो गरीब का नाम भी जोड़ा जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2.5 लाख से अधिक कार्ड धारियों का कटेगा नाम Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार Ration Card: Following the Centre's firm stance
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group