Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर में यह 2.76% की गिरावट रही. पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त तक प्रोफेशनल टैक्स के ग्रोथ रेट में 10.34% की गिरावट दर्ज की गयी है. यह टैक्स प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, वकील, ठेकेदार, पत्रकार, चाटर्ड अकाउंटेट आदि पर लागू है. इसकी वसूली वाणिज्यकर विभाग के माध्यम से की जाती है. राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में नियम बनाकर प्रोफेशनल टैक्स लागू किया.

    हालांकि वित्त विभाग द्वारा गजट प्रकाशित होने के बाद वित्तीय वर्ष 2012-13 से इसकी वसूली शुरू हुई. प्रोफेशनल टैक्स की वसूली वैसे प्रोफेशनल्स से की जाती है, जिनकी सालाना आमदनी तीन लाख रुपये से अधिक है. प्रोफेशनल टैक्स की अधिकतम सीमा 2500 रुपये निर्धारित है. यानी किसी प्रोफेशनल से इस मद में 2500 रुपये सालाना से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती है.

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) के दौरान प्रोफेशनल टैक्स के रूप में कुल 200 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें से अगस्त 2026 तक 80.11 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य था. लेकिन इसके मुकाबले अगस्त 2026 तक सिर्फ 37,92 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. यह अगस्त तक वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य का 39.46% है. पिछले साल (2025-26) में अगस्त तक प्रोफेशनल टैक्स के रूप में 38.66 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी.

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसी अवधि तक 37.92 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है. यानी पिछले साल के मुकाबले प्रोफेशनल टैक्स को ग्रोथ रेट -10.34% है. ग्रोथ रेट में गिरावट की वजह रांची प्रमंडल को छोड़ कर वाणिज्यकर के बाकी चार प्रमंडलों में पिछले साल के मुकाबले कम वसुली होना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट जानें वजह?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group