Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?
    Breaking News

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर में नीलाम की गयी संपत्ति में किराए पर दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ संपत्ति की नीलामी हो जाने के आधार पर किराएदारों को दुकान खाली करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता। किरायेदारों को केवल झारखंड बिल्डिंग (लीज, रेंट एंड एविक्शन) कंट्रोल एक्ट में निर्धारित आधार पर ही बेदखल किया जा सकता है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने यह आदेश जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कांति लाल जैन समेत पांच लोगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते दिया। याचिकाकर्ता संबंधित परिसर में किरायेदार और दुकानदार हैं। यह संपत्ति पहले साहू होटल की थी।

    बिहार स्टेट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (बीएसएफसी) से लिए गए ऋण की अदायगी नहीं होने पर निगम ने संपत्ति की नीलामी कर दी थी। इसके बाद 12 मई 2017 को किराएदारों को परिसर खाली करने का नोटिस जारी किया गया था।अदालत ने कहा कि संपत्ति बिक जाने भर से किराएदारों को हटाने का आधार नहीं बनता। किराएदारों की बेदखली के लिए कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। अदालत ने यह भी कहा कि जब तक बीएसएफसी संपत्ति को किसी खरीदार को हस्तांतरित नहीं करता, तब तक संपत्ति पर उसका कब्जा होने के कारण उसे ही मकान मालिक माना जाएगा।

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि सभी किराएदार अब बीएसएफसी को किराया देंगे। यदि कोई किराएदार किराया देने में चूक करता है, तो बीएसएफसी झारखंड बिल्डिंग (लीज, रेंट एंड एविक्शन) कंट्रोल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। भविष्य में यदि बीएसएफसी संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित करता है, तो किराएदार नए मालिक को किराया देंगे। इसकी सूचना बीएसएफसी को किराएदारों को देनी होगी। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा? जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group