


Jamshedpur. कोवाली के बुकामडीह में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर की स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में तीन छात्र जख्मी हो गए. जख्मी छात्रों में पवित्र मुखी (8), भारती मुखी (6) शामिल हैं. घटना बुधवार सुबह 6.30 बजे की है. जानकारी अनुसार स्कूल बस बुनूडीह, हरिणा सहित अन्य गांव से छात्र छात्राओं को लेकर हल्दीपोखर स्कूल जा रही थी. घटनास्थल पर बस में तकनीकी खराबी आ जाने से बायीं ओर करवट लेकर पलट गयु. सूचना पर कोवाली थाना प्रभारी एवं अभिभावक घटना स्थल पर पहुंचे एवं तत्काल घायल छात्रों को इलाज हेतु टीएमएच भेजवाया. बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर हैं. अभिभावकों ने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना घटी. ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था. दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया.



