


Jamshedpur. पटमदा आसनबनी मुख्य मार्ग पर पातीपानी काली मंदिर के मंगलवार की देर शाम सड़क हादसा सामने आया है. यहां टेंपो और बाइक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. दरअसल, पटमदा की ओर जा रहे टेंपो व डिमना लेक की ओर से आ रही बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस जोरदार टक्कर में टेंपो में सवार कपाली निवासी 28 वर्षीय नसीम अंसारी और उसकी 12 वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं कपाली हांसाडुगी निवासी बाइक सवार 22 वर्षीय तनवीर मोमिन भी मौके पर ही दम तोड़ दिया.
जबकि तनवीर का साथी गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल अफजाल को स्थानीय लोगों ने ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं अन्य घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसा के बाद टेंपो चालक सभी को टेंपो में सवार कर कपाली ताजनगर ले गया. जहां पहुंचने के बाद परिवार वाले सभी को एमजीएम अस्पताल ले गये. बाइक चालक तनवीर मोमीन को उसके साथी बाइक से एमजीएम अस्पताल ले गये. हादसा की जानकारी मिलने पर मृतक व घायलों के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे.



