



Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गागई कर्मकार को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और विरोध जताते हुए उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सीतारामडेरा इलाके में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के रोने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
मामला उजागर होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने पहले तो आरोपी की जमकर धुनाई की, फिर उसे सबक सिखाने और सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने के लिए उसके गले में जूतों की माला पहना दी।


