Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: पति के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
    Breaking News

    Jamshedpur: पति के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र में नवविवाहिता महिमा महतो ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति निरंजन महतो ने बताया कि मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के बाद महिमा गुस्से में अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.

    काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा खोलते ही परिजनों के होश उड़ गए. महिमा साड़ी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी. परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिमा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना बोड़ाम थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    परिजनों ने बताया कि महिमा की शादी करीब डेढ़ साल पहले निरंजन महतो से हुई थी. दंपती का पांच महीने का एक मासूम बच्चा भी है. महिला की मौत से बच्चे के भविष्य को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a newly married woman committed suicide by hanging herself with the help of a saree. Jamshedpur: After a dispute with her husband over a mobile phone Jamshedpur: पति के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    June 30, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    June 30, 2026

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group