Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या
    Breaking News

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    News DeskBy News DeskJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त संदिग्ध व्यक्ति ने 70 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कोवाली थाना क्षेत्र के कुंदरूकोचा गांव के पास एक जंगल में उस समय हुई, जब पीड़िता महुआ के बीज इकट्ठा करने गई थी। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले आरोपी राम सरदार (38) ने बिना किसी उकसावे के महिला पर कथित तौर पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा, उसने पहले लकड़ी के डंडे से महिला पर वार किया और बाद में पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी।

    कुमार ने बताया कि पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को ग्रामीणों से बचाया और जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल पुलिस हिरासत में उसका इलाज किया जा रहा है।

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    पुलिस ने कहा कि आरोपी की गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण अभी तक उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है और उसके ठीक होने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांचकर्ता सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से संकेत मिलते हैं कि आरोपी संभवत: मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: An old man was beaten to death while collecting mahua seeds in the forest near Kundrukocha village in Kowali.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group