Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : परसुडीह आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिला लावारिश शव, पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : परसुडीह आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिला लावारिश शव, पुलिस जांच में जुटी

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार सुबह एक युवक की बॉडी आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल के समीप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की शिनाख्त नितेश रजक (22) के तौर पर की गई है. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने बॉडी को लावारिश हालत में देखा और इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला से सामने आई है.

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत माना है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. नितेश के पिता राजू रजक ने मीडिया को बताया कि नितेश पिछले सात महीनों से घर नहीं लौटा था. उन्होंने कहा, “नितेश ने घर में अपनी दादी के गहने चोरी किए थे, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया था. वह इधर-उधर घूमकर अपना गुजारा कर रहा था.” पिता के अनुसार नितेश के पास एक स्प्लेंडर बाइक थी, जो घटना के बाद से गायब है, हालांकि उसका मोबाइल डेड बॉडी के पास मिली है.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि जिस स्थान पर बॉडी मिली, वहां आंगनबाड़ी स्कूल के आसपास अड्डेबाजी और नशेड़ियों का जमावड़ा एक बड़ी समस्या बन गया है. इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया ने कई बार पुलिस से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने अड्डेबाजी पर रोक लगाने की मांग की. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बॉडी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. साथ ही, गायब बाइक की तलाश और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR: An unclaimed body was found near Parsudih Anganwadi School police started investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group