



Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्रियों का आक्रोश खुलकर सामने आया, जब रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लगातार देरी के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर में आयोजित इस अभियान में सैकड़ों यात्रियों ने भाग लेकर रेलवे की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई और समयबद्ध ट्रेन संचालन की मांग उठाई।
इस मौके पर पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू रायऔर समाजसेवी शिव शंकर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने अभियान को समर्थन देते हुए रेलवे प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया।
सरयू राय ने कहा कि इससे पहले भी स्टेशन के बाहर एक दिवसीय धरना दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ है।




