


Jamshedpur. बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती की शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीएमएच में चिकित्सकों की टीम उनका उपचार शुरू कर दिया है. फिलहाल उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है और पेट दर्द की वजह का पता लगाने के लिए कई आवश्यक जांचें की जा रही है.
विधायक श्री मोहंती के तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली.



