

Jamshedpur. बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा के लिए शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक समाजसेवी राज कुमार सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान बस्ती के मुखिया महेश मुखी, पूर्व मुखिया सुरेश मुखी, शिबू मुखी, कलिया मुखी, शंकर मुखी, गणेश मुखी और शिवराज मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में वर्ष 1975 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। पूजा समिति में मुख्य संरक्षक राज कुमार सिंह, सह संरक्षक महेश मुखी, अध्यक्ष कलिया मुखी, उपाध्यक्ष सुरेश मुखी व निरंजन मुखी, महासचिव नीरज मुखी तथा सचिव स्नेह मुखी शामिल हैं।

