Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु युद्धस्तर पर शुरू हुआ कार्य, लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु युद्धस्तर पर शुरू हुआ कार्य, लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात

News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर लाइन ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बुधवार से युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। बरसात के दौरान भारी जलजमाव से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पिछले दिनों टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। विधायक के प्रयासों के परिणामस्वरूप, बुधवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के वेस्ट वाटर एवं पब्लिक हेल्थ विभाग की दोनों टीमें अत्याधुनिक मशीनों, सफाईकर्मियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि माननीय विधायक ने बस्तीवासियों को जलजमाव से स्थायी निजात दिलाने का भरोसा दिया था, जिसके तहत अब तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बस्तीवासियों से भी अपील की कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें और नालियों में कचरा आदि न फेंकें।

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

वहीं, स्थानीय निवासियों ने समस्या के प्रभावी समाधान हेतु विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता और संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया।

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

October 21, 2026

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

October 21, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

October 21, 2026
Recent Post

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

October 21, 2026

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

October 21, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

October 21, 2026

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group