Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Big Issue: विधायक पूर्णिमा साहू ने 86 बस्तियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से कर दी यह मांग, चुनावी वादों की दिलायी याद
    Breaking News

    Jamshedpur Big Issue: विधायक पूर्णिमा साहू ने 86 बस्तियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से कर दी यह मांग, चुनावी वादों की दिलायी याद

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने जमशेदपुर की 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग की है. विधायक ने बस्तीवासियों को भूमि पर पूर्ण मालिकाना हक देने की मांग की है. विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जमशेदपुर की इन बस्तियों में लोग कई दशकों से निवास कर रहे हैं. उनकी मांग रही है कि उन्हें उनके आवासीय भूमि पर मालिकाना हक मिले. पत्र में बताया गया है कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा लीज नवीकरण के दौरान वर्ष 2005 में नीतिगत निर्णय लेते हुए लगभग 1800 एकड़ भूमि इन 86 बस्तियों के लिए सुरक्षित रखी गयी थी. इसके बाद वर्ष 2018 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने बस्तीवासियों को 10-10 डिसमिल भूमि आवासीय उद्देश्य से लीज बंदोबस्ती की नीति बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया था.

    झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस पार्टी ने भी पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र और चुनावी सभाओं में बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने का आश्वासन दिया था. नवंबर 2024 में जमशेदपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में विधायक कल्पना सोरेन ने भी घोषणा की थी कि झामुमो की सरकार बनने पर बिरसानगर सहित सभी बस्तियों के निवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया जायेगा. विधायक ने कहा कि वर्तमान में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है इसलिए यह उपयुक्त समय है कि चुनावी वादों को पूरा करते हुए बस्तीवासियों को उनका अधिकार दिया जाये.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने झारखंड विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र 2025 के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लिया जाये

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Big Issue: Jamshedpur East MLA Purnima Sahu made this demand to Chief Minister Hemant Soren Jamshedpur Big Issue: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कर दी यह मांग reminding him of JMM's election promises. झामुमो के चुनावी वादों की दिलायी याद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group