Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और SIR अभियान पर बनी रणनीति
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और SIR अभियान पर बनी रणनीति

News DeskBy News DeskJuly 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर इकाई की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

बूथ स्तर को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं की पहचान की जाए और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने पिछले एक माह में हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मंडलों के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में हत्या की दो वारदात, जांच में जुटी पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार

विधायक पूर्णिमा साहू ने SIR अभियान को बताया प्राथमिकता

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की नींव है। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया।

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने, मतदाता सूची के अद्यतन में सहयोग करने तथा बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर संगठन को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जा सकें।

Jamshedpur: Steel Express पर सारडीह और झाड़ग्राम स्टेशन के बीच पत्थरबाजी, मानगो का युवक गंभीर, सिर में लगी चोट

वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती का दिया संदेश

बैठक को पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी और चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने दिया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में हत्या की दो वारदात, जांच में जुटी पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार

October 20, 2026

Jamshedpur: Steel Express पर सारडीह और झाड़ग्राम स्टेशन के बीच पत्थरबाजी, मानगो का युवक गंभीर, सिर में लगी चोट

October 20, 2026

Jamshedpur: कदमा के रामजनम नगर के पास आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला

October 20, 2026
Recent Post

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में हत्या की दो वारदात, जांच में जुटी पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार

October 20, 2026

Jamshedpur: Steel Express पर सारडीह और झाड़ग्राम स्टेशन के बीच पत्थरबाजी, मानगो का युवक गंभीर, सिर में लगी चोट

October 20, 2026

Jamshedpur: कदमा के रामजनम नगर के पास आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला

October 20, 2026

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

October 19, 2026

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group