Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा होंगे शामिल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

5 नवंबर की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां अंतिम चरण में, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत सांसद, विधायकगण होंगे शामिल

● सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान से शुरू होगी पदयात्रा, धनबाद के विधायक राज सिन्हा पहुंचे जमशेदपुर

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से आगामी 5 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आयोजन स्थल पर मंच, सभा स्थल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और पदयात्रा के सफल संचालन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पूरे आयोजन को अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि गुरुवार, 5 नवंबर को जमशेदपुर महानगर की चारों विधानसभा के 28 मंडलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम के निमित्त धनबाद के विधायक राज सिन्हा का भी जमशेदपुर आगमन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित पूर्व सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में सभा प्रारंभ होगी। सभा के उपरांत वहीं से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो बंगाल क्लब होते हुए साकची बड़ा गोलचक्कर, आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरते हुए जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के समीप पहुंचकर संपन्न होगी।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे, दोहरे मापदंड और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को जनता के बीच उजागर करेगी। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित के मुद्दों और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करेगी। आयोजन की सफलता के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित होने वाले इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

November 4, 2026

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group