



Jamshedpur. बागबेड़ा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर कुसुम घाट के पास खरकई नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव पूरी तरह फूल चुका है, जिससे उसकी तात्कालिक पहचान नहीं हो सकी।
मृतक के शरीर पर टी-शर्ट और लूंगी है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त (पहचान) के प्रयास तेज कर दिए हैं।


