Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : आदिवासी अधिकारों की रक्षा को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान
    Breaking News

    Jamshedpur : आदिवासी अधिकारों की रक्षा को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान

    News DeskBy News DeskJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली समेत आदिवासियों के अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन की लूट पर रोक और पेसा कानून लागू करने की मांग को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. इस बंद को भारत आदिवासी पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है. इसे सफल बनाने को लेकर पार्टी ने जमशेदपुर में एक अहम् बैठक की.

    भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित एक सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में बंद की रूपरेखा तैयार की गई और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी. पार्टी ने इसे आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है.

    आंदोलनकारी संगठनों का कहना है कि रांची स्थित केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली के पास बनाए गए रैंप का 4 जून को उद्घाटन प्रस्तावित है, जिसे धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण माना जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे अब आदिवासी संगठन बाध्य होकर झारखंड बंद कर रहे हैं.

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    आदिवासी बचाओ मोर्चा एवं अन्य संगठनों ने मरंगबुरू (पारसनाथ पहाड़), लुगु बुरु, मूढ़हार पहाड़, देवड़ी दिरी तमाड़ जैसे धार्मिक स्थलों की रक्षा, पेसा कानून की नियमावली बनाकर झारखंड में तत्काल लागू करने, स्थानीय नीति निर्धारण और रैयती जमीन की लूट पर रोक लगाने की मांग की है.

    भारत आदिवासी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इस बंद को समर्थन देती है और पूरे राज्य में इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं. बैठक के बाद प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने आदिवासियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन और भी व्यापक रूप से किया जाएगा.

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Call for Jharkhand bandh on June 4 to protect tribal rights
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group