Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: टाटा स्टील में कई महत्वपूर्ण पदों परबदलाव, कई वरीय अधिकारियों को सौपीं गई नई जिम्मेदारियां
Breaking News

Jamshedpur: टाटा स्टील में कई महत्वपूर्ण पदों परबदलाव, कई वरीय अधिकारियों को सौपीं गई नई जिम्मेदारियां

News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील प्रबंधन ने संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कंपनी ने आईएल-3 स्तर के दो वरीय अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके अलावा टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ लिमिटेड के शीर्ष प्रबंधन में भी बदलाव किया गया है। वहीं, जी टाउन क्लब एक्जीक्यूटिव कमेटी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी से जुड़ी कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया है। टाटा स्टील के टेक्नोलॉजी एंड क्यूए (फ्लैट प्रोडक्ट्स) के प्रिंसिपल टेक्नोलॉजिस्ट मोहसीन आजाद कादरभाई को हेड (एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट) नियुक्त किया गया है। वह एक नवंबर से जमशेदपुर मुख्यालय से दो वर्षों के लिए नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान वे चीफ एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट को रिपोर्ट करेंगे।

वहीं, स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस के हेड (पार्टनरशिप्स एंड सप्लाई चेन) अरुण कुमार पांडेय का स्थानांतरण इसी पद पर दिल्ली किया गया है। उनका स्थानांतरण आदेश एक अक्टूबर से प्रभावी होगा। दिल्ली में पदभार संभालने के बाद वे चीफ (स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस एंड अर्बन माइनिंग) को रिपोर्ट करेंगे।

टीआरएफ में शुभ्रा सिंह बनीं नई सीएचआरओ
टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ लिमिटेड ने भी अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किया है। शुभ्रा सिंह को कंपनी का नया चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (सीएचआरओ) नियुक्त किया गया है। उनका पदभार मंगलवार से प्रभावी हो गया है।

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

शुभ्रा सिंह इससे पहले टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में हेड-एचआरबीपी के पद पर कार्यरत थीं। उनके पास टाटा समूह के विभिन्न कार्यक्षेत्रों और व्यावसायिक संवर्गों में मानव संसाधन प्रबंधन का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह अभिजीत सिंह का स्थान लेंगी। अभिजीत सिंह को टाटा स्टील समूह में नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जी टाउन क्लब कमेटी का पुनर्गठन
टाटा स्टील प्रबंधन ने बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब की एक्जीक्यूटिव कमेटी का भी पुनर्गठन किया है। नई कमेटी में मैन्युफैक्चरिंग चीफ विनीत कुमार शाह को चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी में हेड एचआरएम राजेश कुमार झा, चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज वरुण बजाज, चीफ एचआरएम विकास कुमार, मुकेश वर्मा, कुमुद लता सिंह और संजीव कुमार झा को शामिल किया गया है। नई कमेटी तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कमेटी में भी बदलाव
टाटा स्टील ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से गठित कमेटी का भी पुनर्गठन किया है। अधिकारियों के तबादले के बाद कंपनी प्रबंधन ने कमेटी में बदलाव किया है।

नई कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल को चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी कंपनी के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने से जुड़े प्रयासों और कार्ययोजनाओं पर काम करेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group